Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचरों के लिए किया यह बड़ा आदेश जारी देखिए

Uttarakhand



देहरादून Big News Today bureu

अतः शासनादेश संख्या 673 / XXIV B-1 / 2020-07(04) / 2016 माध्यमिक शिक्ष अनुभाग-1 दिनांक 13 अगस्त 2020 के प्रस्तर-3 में विहित व्यवस्था के क्रम में आपको निर्देशिक किया जाता है कि ऐसे अतिथि शिक्षक जिनके स्थान पर अटल उत्कृष्ट विद्यालय प्रवक्ता / स०अ० एल०टी० की पदस्थापना की गयी है, उन अतिथि शिक्षकों को जनपदान्तर्ग अटल उत्कृष्ट विद्यालयों से भिन्न आवश्यकता वाले विद्यालयों में तैनात किया जाय, या जनपदान्तर्गत पद रिक्त न हों तो ऐसे अतिथि शिक्षकों की सूची मण्डलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा को प्रेषित की जाय। मण्डलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा उन अतिि शिक्षकों को मण्डलान्तर्गत अटल उत्कृष्ट विद्यालयों से भिन्न विद्यालयों में तैनात करेगें।

गेस्ट टीचरों को लेकर बड़ा आदेश जारी हुआ इसके तहत । माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-1 दिनांक 23 जुलाई 2021 के क्रम में प्रदेश के राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग एवं स०अ० एल०टी० संवर्ग में शिक्षकों को काउंसिलिंग के माध्यम से तैनात / पदस्थापित किया गया है। अन्य विद्यालयों से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनाती के कारण, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं जबकि अन्य विद्यालयों से शिक्षकों की पदस्थापना के कारण उक्त विद्यालयों में शिक्षक न होने के कारण शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने की सम्भावना होगी।