Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) ने ली कारागार सुधार समिति की बैठक

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) ने राजभवन में कारागार सुधार समिति की बैठक ली | बैठक के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने समिति के सदस्यों से मुख्यतः राज्य में जेल सुधारों पर विस्तृत चर्चा की | राज्यपाल ने निर्देश दिए कि राज्य के कारागारो के आंतरिक वातावरण, प्रबंधन तथा प्रशासन में सुधार के प्रयास किए जाने चाहिए | उन्होंने त्वरित ट्रायल तथा पैनल व्यवस्था में प्रभावी सुधार के भी निर्देश दिए | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) ने कहा कि जेलों में वातावरण को सुधारा जाना चाहिए | राज्यपाल ने कहा कि विचाराधीन कैदियों की सुरक्षा एवं मानवाधिकारो से संबंधित मुद्दों पर संवेदनशीलता से विचार किया जाना चाहिए | उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों के लिए आवश्यक कौशल प्रशिक्षण एवं शिक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि रिहाई के बाद वह आत्मनिर्भर बन सकें तथा आत्म सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सकें |