congress pradarshan

बढ़ती आपराधिक वारदातेंः राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रियों ने फूंका सरकार का पुतला…

Dehradun Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को प्रदेश भर में कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला दहन किया। प्रदेश में हाल के दिनों में हुए कई आपराधिक वारदातों को लेकर सरकार पर कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एस्ले हॉल चौक पर पहुंचे और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की व सरकार का पुतला दहन किया। गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार अपराध काबू करने में पूरी तरह विफल रही है। अंकिता हत्याकांड, महिलाओं के साथ जघन्य अपराध, हाल ही में रवि बड़ोला हत्याकांड आदि कई घटनाएं साबित करती हैं कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने से प्रदेश के अपराधी तो बेलगाम हैं ही, प्रदेश के बाहर से भी अपराधी आकर घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआआंई विकास नेगी, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, सुनील जायसवाल, ललित ंबद्री, मोहम्मद फ़ारूक़, वीरेंद्र पवार, आदर्श सूद, शकील मंसूरी,अर्जुन पासी, नदीम अंसारी, इफ्तिखार अहमद, संजय गौतम, अशोक कुमार, बिजेंदर चौहान, सुखराम, अरविंद गुरुंग, आनंद मेहरा,  सिब्बी रावत, मोहन थपली, भूपेंद्र नेगी, गणेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, संदीप,विकी, मनीष, नितिन चंचल, सूरज छेत्री, आलोक मेहता, सुनील जायसवाल, भूपेंद्र यादव, हर्ष राणा, सुनील, नितिन व निखिल मोहित आदि उपस्थित थे।