Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

चारधाम यात्रा 2024:10 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: प्रसिद्ध गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट आगामी 10 मई, शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर अपराह्न 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त पर खुलेंगे।

मंदिर समिति की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार मंदिर समिति ने आज यानि मंगलवार को शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा (मुखीमठ) में कपाट खुलने का मुहूर्त निश्चित किया। उल्लेखनीय है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट, रविवार, 12 मई को प्रात: 6 बजे तथा केदारनाथ धाम के कपाट, 10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को खुल रहे है। अभी इसका समय निश्चित नहीं हुआ है। पंच केदार में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की तिथि तथा तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि शनिवार 13 अप्रैल बैशाखी के शुभ अवसर पर निश्चित की जाएगी।