Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने किया नामांकन

Dehradun Uttarakhand


पौड़ी, देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए आज बुधवार 27 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन है. आखिरी दिन उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया. गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने भी पौड़ी के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया.

नामांकन के बाद गणेश गोदियाल ने कहा कि वे पहाड़ के व्यक्तियों की लड़ाई के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं. उन्होंने बिना नाम लिए हुए बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी पर निशाना साधा और कहा कि दूसरा व्यक्ति दिल्ली का बहुत दिग्गज हो सकता है, लेकिन यहां का दिग्गज वही व्यक्ति होगा, जो कठिन परिश्रम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है.

गणेश गोदियाल ने कहा कि उनके पास जनता का बल है, जबकि दूसरा व्यक्ति धन बल के माध्यम से चुनाव मैदान में उतरा है. लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता का जनबल धनबल पर भारी पड़ेगा और वे बहुत अच्छे मार्जिन से गढ़वाल संसदीय सीट पर विजय हासिल करेंगे.