Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

वन विभाग में IFS के बड़ी तादाद में हुए तबादले, देखिए किसको कहाँ भेजा

Dehradun Delhi Uttarakhand


#BigNewsToday @Big News Today वन विभाग में गुरुवार को बड़ी संख्या में आईएफएस अफसरों के तबादले किये गये, कई डीएफओ को भी बदला गया है। प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन को जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें विभिन्न विभागों के डीएफओ यानी संभागीय वन अधिकारी की जिम्मेदारी भी बदली गई है। साथ ही वन मुख्यालय के कुछ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

शासन ने वन विभाग के कई बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव से जुड़ी स्थानांतरण सूची जारी की है। इस सूची में कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वही, कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से हटाया भी गया है।

प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन को जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रमुख वन संरक्षक विजय कुमार को मुख्य परियोजना निदेशक उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना जायका की जिम्मेदारी दी गई है।

अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे को वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी की जिम्मेदारी मिली है। रंजन कुमार मिश्र को सदस्य सचिव उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड और वन संरक्षण नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल, मुख्य वन संरक्षक पारिस्थितिकी पर्यटन एवं प्रचार विस्तार की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री रक्षक राहुल को अनुश्रवण मूल्यांकन आईटी और आधुनिकीकरण के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी बांस एवं रेशा विकास परिषद की जिम्मेदारी मिली है। नीरज शर्मा को प्रभागीय वन अधिकारी हरिद्वार वन प्रभाग दिया गया है। वैभव कुमार सिंह को प्रभागीय वन अधिकारी मसूरी की जिम्मेदारी दी गई है।

आशुतोष सिंह को प्रभागीय वन अधिकारी कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग की जिम्मेदारी मिली है। मयंक शेखर झा को प्रभागीय वन अधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट और उपनिदेशक गोविंद पशु विहार की जिम्मेदारी दी गई है।

दीपक सिंह को प्रभागीय वन अधिकारी अल्मोड़ा, हिमांशु बागड़ी को प्रभागीय वन अधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर, उमेश तिवारी को डीएफओ बागेश्वर और प्रभागीय वन अधिकारी भूमि संरक्षण एवं वन प्रभाग रानीपुर, पुनीत तोमर को प्रभागीय वन अधिकारी टिहरी वन प्रभाग, डीपी बलूनी को डीएफओ उत्तरकाशी, कोमल सिंह को टिहरी डैम फर्स्ट में प्रभारी डीएफओ बनाया गया है।

महातीम यादव को उप वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन आईटी और आधुनिकीकरण, कुंदन कुमार को उप वन संरक्षक वन वर्धन इक साल क्षेत्र हल्द्वानी, दिगांथ नायक को उप वन संरक्षक रामनगर वन प्रभाग, बलवंत शाही उप वन संरक्षक वन वर्धनिक नैनीताल, टीआर बीजू लाल प्रभारी वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं वृत्त नैनीताल व लैंसडाउन डीएफओ का दायित्व नवीन चंद्र को दिया गया है।