Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Police Action: बीच सड़क में कुर्सी डालकर शराब पीने पर बॉबी कटारिया के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज, खुलेआम पार्टी करने का वीडियो हुआ था वायरल

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

सड़क पर कुर्सी स्टूल डालकर शराब पीने पर बॉबी कटारिया के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में fir दर्ज हो गई है। बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसको पुलिस ने गंभीरता से लिया है।

Viral Video: हसीन पर्वतों की वादियां और बीच सड़क में कुर्सी डालकर शराब का आनंद, ‘बॉबी कटारिया’ ने ठेंगा दिखाया नियम कानून को, डीजीपी ने दिए कार्यवाही के निर्देश!

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानिए पुलिस से प्राप्त प्रेसनोट में क्या कुछ जानकारी दी गई है।

    अवगत कराना है कि विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक युवक द्वारा बीच सड़क में कुर्सी टेबल लगाकर यातायात को बाधित करते हुए शराब का सेवन किया जा रहा है। वीडियो की सत्यता की जांच हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय को निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा थाना प्रभारी कैंट को आदेशित किया गया कि उक्त वीडियो की जांच कर तत्काल कार्रवाई करें। थाना कैंट पुलिस द्वारा प्रसारित वीडियो के संबंध में जांच की गई तो पाया कि उक्त वीडियो बॉबी कटारिया नाम के व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें उसके द्वारा मसूरी किमाड़ी रोड पर बीच सड़क में कुर्सी टेबल लगाकर यातायात को बाधित करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर नशे की हालत में लापरवाही व उतावलेपन से मोटरसाइकिल चलाई जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण एवं क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि बॉबी कटारिया दिनांक 23/07/22 को देहरादून आया था व दिनांक 25/07/22 को स्थानीय डाकरा निवासी गौरव खंडेलवाल के साथ किमाडी मसूरी रोड पर किमाड़ी गांव के निकट घूमने गया था तथा वहीं पर बॉबी कटारिया द्वारा सड़क को बाधित करते हुए उतावलेपन में नशे की हालत में तेजी व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाई व बीच सड़क में शराब पीकर सड़क को बाधित कर रहा था। उक्त घटना का वीडियो बॉबी कटारिया द्वारा सोशल मीडिया में जानबूझकर प्रसारित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर बॉबी कटारिया काफी प्रसिद्ध है, जिसे कई युवा अपना रोल मॉडल भी मानते हैं। इसके द्वारा किए गए कृत्य से युवाओं के चरित्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बॉबी कटारिया का अपराध धारा 342/336/ 290/ 510 IPC व 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत दंडनीय है। अभियुक्त बॉबी कटारिया के विरुद्ध थाना कैंट पर मुकदमा अपराध संख्या 128/22  धारा 342/336/ 290/ 510 IPC व 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त संदर्भ में बॉबी कटारिया को नोटिस जारी किए गए है।