Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गयी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती के अवसर पर आज सुशासन दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में एक गोष्ठी का आयोजन कर मनाया गया जिसमें उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली उपस्थित रहे। अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया उनकी राजनीति में जो विकसित भारत का सपना जो अटल जी ने देखा था वो सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे है.
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस का यह कार्यक्रम आज मंडल के कई बूथों पर गोष्टी के रूप में आयोजन किया गया कार्यक्रम में मंडल के मंडल अध्यक्ष जगदीश बद्री, मंडल महामंत्री कमल राठौर, मोहन जोशी मंडल के उपाध्यक्ष, राजेंद्र बोरा, सुबोध नौटियाल, भारती व्यास, एवं मंडल में निवास करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराधा वालिया मंजू कोर्ट नाला विनीता थापा अरुण उनियाल मुकेश राठौर प्रमोद रोहिल्ला एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।