Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नेहरू कॉलोनी पुलिस और जैनेंद्र सिंह राणा चौकी प्रभारी बाईपास और उनकी टीम ने 14 किलो 422 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

Uttarakhand


Big News Today Report By: Faizy

14 किलो 422 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

   *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर  रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे *"अभियान को सफल बनायें जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में  *पुलिस अधीक्षक नगर महोदय*  के निर्देशानुसार, *क्षेत्राधिकारी  नगर महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी* द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर ADTF टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया ।

    इसी क्रम में गठित पुलिस ADTF टीम  द्वारा चौकी बाईपास क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान शीतला विहार रेलवे क्रॉसिंग नियर माता मंदिर फाटक  पर दो अभियुक्त 14 किलो 422 ग्राम में गिरफ्तार किया गया  

    अभियुक्त उपरोक्त के *विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी  में धारा 8/20 NDPS ACT* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया  जाएगा ।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि वह सस्ते दामों में मुजफ्फरपुर बिहार से गांजा खरीद कर लाते हैं है तथा देहरादून में स्कूल कॉलेज के लड़कों व मजदूरों इत्यादि को ऊंचे दामों में बेचते है जिससे अच्छा खासा लाभ हो जाता है l

गिरफ्तार अभियुक्त

1 विकास राम पुत्र फकीर राम निवासी भरतपुर थाना गायघाट मुजफ्फरपुर दरभंगा बिहार उम्र 26 वर्ष
2 विकास कुमार सानू पुत्र टहलू कुमार साहनी निवासी भरतपुर थाना गायघाट दरभंगा बिहार उम्र 19 वर्ष


  • बरामदगी

1– 14 किलो 422 ग्राम अवैध गांजा

पुलिस टीम
क्षेत्राधिकारी पल्लवी त्यागी
उo निo जैनेंद्र सिंह राणा चौकी प्रभारी बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी
उप निरीक्षक अमित मंगाई थाना नेहरू कॉलोनी
का0 894 पिंक राज
का0 1589 विवेक राठी
का0 917 विजय
का0 आशीष राठी
का0 मुकेश कंडारी
का0 किरण sog