Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नेहरू कॉलोनी थाना इंचार्ज मुकेश त्यागी और उनकी टीम ने 1 किलो 130 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ़्तार

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

1 किलो 130 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ़्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम व 2025 तक प्रदेश को नशा मुक्त किये जाने हेतु चलाये जा रहे *”अभियान को सफल बनायें जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में *क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निकट पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर गठित ANTF टीम को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

इसी क्रम में गठित ANTF टीम द्वारा दिनांक 3/10/2022 को अभियुक्त सद्दाम पुत्र लियाकत अली निवासी दिव्य विहार थाना रायपुर 31 वर्ष को डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र से दौराने चैकिंग 1130 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना नेहरु कॉलोनी में धारा 8/20/60 NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- सद्दाम पुत्र लियाकत अली निवासी दिव्य विहार थाना रायपुर 31 वर्ष

बरामदगी
01- 1किलो 130 ग्राम अवैध गांजा

पुलिस टीम

01- SHO मुकेश त्यागी
02- Si. अमित ममगाईं
03- कांस्टेबल सुशील