Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दून में आज लगेगा सेबों का अंतर्राष्ट्रीय मेला जानिए क्यों?

Uttarakhand


Big News Today

उत्तराखंड के सेबों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए देहरादून में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव का आयोजन रेंजर कालेज ग्राउंड में किया जा रहा है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, 24 से 26 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए उद्यान विभाग ने तैयारी पूूरी कर ली है। महोत्सव में अदानी ग्रुप समेत टर्की, नाइजीरिया समेत कई देशों की कंपनियां भी महोत्सव में भाग लेंगी। इससे उत्तराखंड सेेब को मार्केटिंग के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस महोत्सव के माध्यम से सरकार का उद्देश्य है कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के सेब को नई पहचान मिल सके इस उद्देश्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, वही तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में सेब के अलग-अलग किस्मों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें उत्तराखंड समेत हिमाचल और जम्मू कश्मीर के प्रगतिशील किसान उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसमें सेब और उससे तैयार होने वाले उत्पाद, पैकेजिंग भी शामिल हैं।