Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जिलाधिकारी आर. राजेश कुमार ने राजकीय चिकित्सालय मसूरी का निरीक्षण कर कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Uttarakhand


Photo: डीएम आर. राजेश कुमार एवं एसएसपी जन्मजेय खंडूरी मसूरी अस्पताल में निरीक्षण करते हुए

मसूरी (Big News Today Bureau)

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी द्वारा संयुक्त रूप से मसूरी बाज़ार से मॉल रोड तक पैदल भ्रमण कोविड गाइडलाइन के परिपालन का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क वितरित किए तथा चेतावनी भी दी। उन्होनें उप जिलाधिकारी मसूरी एवं पुलिस के अधिकारियों को कोविड गाइडलाइन का परिपालन करवाने तथा बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर निरंतर निरीक्षक करते हुए कोविड बिहेवियर का पालन करवाते हुए मास्क ना पहनने वालों पर चालान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने मसूरी वासियों, स्थानीय व्यापारियों से अनुरोध किया कि मास्क का उपयोग करें तथा बिना मास्क वालों को सामान बिक्री ना करें। उन्होनें माल रोड पर बिना मास्क के घूम रहे पर्यटकों को मास्क पहनने के लिए कहा तथा मास्क भी वितरित किए।

फोटो: मसूरी अस्पताल में डीएम आर.राजेश कुमार एवं ssp जन्मजेय खंडूरी


जिलाधिकारी ने राजकीय चिकित्सालय मसूरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होनें कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में बेड, आईसीयू बेड, निक्कू- पिकु वार्ड की भी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मसूरी से प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का जायजा लेते हुए जानकारी प्राप्त की। चिकित्सालय में स्टाफ की कमी दूर करने के लिए उन्होंने महानिदेशक चिकित्सा से वार्ता कर स्टाफ की दूर करने का आश्वासन दिया।