Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

DM आर राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा की वयवस्थाओं का जायज़ा लिया ,सभी यात्रियों को पानी और बिस्किट भी वितरित किए।

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बस स्टैंड पर यात्रियों को पानी एवं बिस्कुट वितरित किए। निरीक्षण के दौरान यात्रियों से वार्ता की उन को हो रही परेशानी भी पूछी। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर राजस्थान से आए यात्रियों के समूह से वहां रुकने का कारण पूछा उनके द्वारा बताया गया कि जाने हेतु बस का इंतजाम नहीं हो पाया ,जिस पर उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए साथ ही यात्रियों के साथ आए उनके एजेंट से बात की जिसने बताया कि यात्रा दल आज अपने गंतव्य स्थल को रवाना हो जाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित यात्रियों को आज अपराहन 04 बजे तक रवाना करने के निर्देश उनके एजेंट को दिए यात्री आज रवाना ना होने की दशा में संबंधित एजेंट पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

आरटीओ को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित करें कि जिन यात्रियों का रजिस्ट्रेशन हो गया है, उन्हें रवाना कर दिया जाए ताकि अनावश्यक भीड़ ना रहे।