Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दी हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Dehradun Uttarakhand






देहरादून, (M. Faheem ‘Tanha’): मुख्यमंत्री के अपर सचिव और DG सूचना वरिष्ठ IAS बंशीधर तिवारी ने समस्त पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैंI

हिंदी पत्रकारिता केवल समाचारों के संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सशक्त नींव और समाज का जागरूक प्रहरी है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित के प्रति आपकी प्रतिबद्धता लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

वर्तमान समय में जब सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) ने सूचना के प्रवाह को अत्यंत तेज बना दिया है, तब पत्रकारों की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। सूचनाओं की भीड़ और फेक न्यूज की चुनौती के बीच तथ्यपरक, प्रमाणिक और संतुलित पत्रकारिता ही समाज का सही मार्गदर्शन कर सकती है। ऐसे समय में खबरों को तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर प्रस्तुत करना पत्रकारिता का सबसे बड़ा दायित्व है।

पत्रकार समाज और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। जनभावनाओं, समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। चुनौतियों और दबावों के बावजूद सत्य को सामने लाने का आपका साहस लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मैं सभी पत्रकार साथियों के समर्पण, निष्ठा और जनसेवा के भाव को नमन करता हूं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *