Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में विजेताओं को सूर्यकांत धसमाना ने किया पुरस्कृत

Uttarakhand


देहरादून : बिग न्यूज़ टुडे रिपोर्ट: फ़ैज़ान खान

देहरादून में आयोजित पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला वर्ग में जोशीमठ की अश्मिता शाह ने पहला स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया जबकि पुरुष सीनियर वर्ग में कौशल धीमान सीनियर स्ट्रोंगमैन व प्रदीप कुमार सब मास्टर स्ट्रोंगमैन बने वहीं मास्टर स्ट्रोंगमैन में संदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने विजेताओं को पुरुस्कार वितरित किये।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी और तब राज्य में युवाओं व खेलों की एक दीर्घकालीन व ठोस नीति बना कर खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस अवसर पर वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह, ऑर्गेनाइसिंग सचिव सोहेल अहमद, शकील अहमद, उदय सिंह, कृषणा देवी , अक्षत गोयल आदि उपस्थित रहे।