Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पर्वतीय क्षेत्रों में पांच, मैदानी क्षेत्रों में 10 और इससे कम छात्र वाले स्कूलों को बंद करने की तैयारी में सरकार

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में पांच और मैदानी क्षेत्रों में 10 या इससे कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद कर इन स्कूलों के बच्चों को नजदीक के उत्कृष्ट स्कूलों में भेजा जाएगा। राज्य में 10 या इससे कम छात्र संख्या वाले करीब तीन हजार स्कूल हैं। शिक्षा महानिदेशक की ओर से शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा को दिए आदेश में कहा गया है कि उत्कृष्ट स्कूलों में कम से कम चार शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र संख्या बढ़ने पर हर कक्षा में एक शिक्षक की तैनाती की जाएगी। उत्कृष्ट स्कूूलों के बच्चों को लाने एवं घर ले जाने के लिए एस्कोर्ट या ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य में 10 या इससे कम छात्र संख्या वाले करीब तीन हजार स्कूल हैं। स्कूलों को बंद कर इन स्कूलों के बच्चों को नजदीक के उत्कृष्ट स्कूलों में भेजा जाएगा। उन स्कूलों में काम करने वाली भोजन माताओं को हटाया नहीं जाएगा। जिन स्कूलों में छात्रों को भेजा जा रहा है, उन्हें उसी स्कूल में समायोजित किया जाएगा।