Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में लाइफस्टाइल क्लीनिक का किया लोकार्पण

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में लाइफस्टाइल क्लीनिक का लोकार्पण किया. इसके साथ ही आज कैथ लैब का भी शिलान्यास किया गया.

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा राजकीय मेडिकल कॉलेजों में जल्द फैसिलिटी की कमी दूर की जाएगी. उन्होंने बताया चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में 339 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है. 2600 स्टाफ नर्सों की भर्ती भी शीघ्र शुरू होगी. धन सिंह रावत ने बताया कैबिनेट ने वरिष्ठता के आधार पर नर्सों की भर्ती का निर्णय लिया था जिसका जल्द शासनादेश जारी होगा.

दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने कहा कि लाइफ स्टाइल क्लीनिक के शुरू होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध होंगी. उन्होंने बताया कि कैथ लैब का आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शिलान्यास किया है. बहुत जल्दी उत्तराखंड के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब बनकर तैयार हो जाएगी. इससे हार्ट के मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा.