Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विधानसभा नियुक्तियों का मामला: कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की

Dehradun Delhi Uttarakhand


दिल्ली/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार से इसकी जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है।  पार्टी ने युवाओं से अपील की है कि इस लड़ाई में मजबूती के साथ सामने आएं। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा, हम सब राहुल गांधी के नेतृत्व में बेरोजगारी और महंगाई की एक निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार हैं। वहीं सत्ता में बैठे कुछ लोग भ्रष्टाचार में लिप्त होकर पढ़े-लिखे युवाओं के साथ धोखा कर अपने लोगों में नौकरियां बांटने का काम कर रहे हैं।

उत्तराखंड में कांग्रेस इस मुद्दे को बड़ी प्रमुखता के साथ लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पार्टी के उपनेता भुवन कापड़ी ने पिछले विधानसभा सत्र में कर्मचारी चयन आयोग में हो रही अनियमितताओं के बारे में प्रमुखता से अपनी आवाज बुलंद की। इसके बाद सरकार ने एक जांच कमेटी जरूरी बनाई, लेकिन कुछ लोगों को पकड़कर बड़े मगरमच्छों को बचाने की नाकाम कोशिश कर रही है। 

उत्तराखंड की सरकार बेरोजगार युवाओं की अनदेखी कर रही है। यादव ने कहा कि इन भर्तियों में सत्ता से जुड़े लोग शामिल हैं, इसलिए राज्य की एजेंसियां ठीक से जांच नहीं कर सकती। इसलिए भर्तियों में धांधली की जांच सीबीआई से कराई जाए।