Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

एमसीडी में भी चली ‘झाड़ू’, 15 साल की BJP की सत्ता छीनकर आम आदमी पार्टी ने पाया बहुमत

Delhi


नई दिल्ली, बिग न्यूज़ टूडे: दिल्ली नगर निगम चुनावमें आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला है. पिछले 15 साल से दिल्ली नगर निगम पर भाजपा का शासन था, जिसे आम आदमी पार्टी ने छीन लिया है. आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. दूसरे नंबर पर भाजपा है, जिसने 104 सीटें जीती हैं. वहीं कांग्रेस की बात करें तो वह केवल 9 ही सीटें जीत पाई है. तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. 

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार… दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को जिताया है. हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है.”