Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सनसनीः सहस्रधारा हेलीपैड के पीछे मिले महिला पुरुष के शव

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : देहरादूनl सनसनीः सहस्रधारा हेलीपैड के पीछे मिले महिला पुरुष के शव BIG NEWS TODAY : राजपुर थाना क्षेत्र के नागल वाली रोड सहस्रधारा हेलीपैड के पीछे खड़ी एक मारुति वैन के अंदर एक महिला और व्यक्ति  की लाश पड़े होने की सूचना जैसे ही राजपुर पुलिस को मिली तो वहां पर हड़कम मच गया देखते ही देखते स्थानीय पुलिस के अलावा देहरादून पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे राजपुर पुलिस ने कर के अंदर से दोनों की लाश को निकाल कर उन्हें प्रशिक्षण हेतु भेज दियाl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा क्षेत्र के लोगों से भी पूछताछ की जा रही हैl

 सोमवार की सुबह कंट्रोल रूम द्वारा राजपुर थाने को सूचना दी गई सहजदारा रोड हेलीपैड के पीछे खड़ी एक मारुति वैन के अंदर एक महिला और पुरुष की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही राजपूत थाने पर हड़काम मच गया आनंद फानन में थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट पुलि बाल के साथ मौके पर पहुंचे तो सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगन आर टैक्सी खड़ी मिलीl

राजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्तर पर जमा लोगों की भीड़ को हटाकर कर के अंदर से एक व्यक्ति 50 वर्षीय राजेश साहू  और एक महिला महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष अचेत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले।  घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि उक्त वाहन मृतक राजेश साहू का ही था, तथा राजेश साहू महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे,राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है l

राजपूत थाना अध्यक्ष  ने बताया कि महेश्वरी देवी विधवा है,  वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में  कोई संधिक्त स्थिति नहीं पाई गई व दोनों व्यक्ति अचेत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए। दोनों के परिजनों द्वारा भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई हैl

प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की दोनों द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन किया जाता था औरघटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था व संभवत रात्रि में गाड़ी का लगातार ऑन रहने के कारण ,गैस,तापमान के प्रभाव के कारण घटना घटित हुई हो। प्रथमद्रष्टया संभवत दोनो द्वारा अत्याधिक शराब के सेवन व गाड़ी में  गैस व तापमान के प्रभाव से मृत्यु होने की संभावना प्रतीत हो रही है। घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु,साक्ष्य नहीं पाए गए , दोनों की लाशों को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया गयाl