धामी सरकार का दिवाली पर राज्य कर्मचारियों को तोहफा, सीएम पुष्कर धामी ने कर्मचारियों को दिया दीवाली का तोहफा

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

राज्य की पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीवाली का बोनस देने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवाली बोनस और कर्मचारियों के डीए को मंजूरी दे दी है। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में दीवाली बोनस पर सैद्धांतिक सहमति देते हुए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री धामी को बोनस पर निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने जानकारी देते हुए बताया है सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बोनस एप्रूव्ड कर दिया।