Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कोविड-19: उत्तराखंड पेयजल निगम के एमडी वीसी पुरोहित का दु:खद निधन

Uttarakhand


पेयजल निगम मुख्यालय, देहरादून

ऋषिकेश
कोविड-19 का शिकार हुए पेयजल निगम के एमडी विपिन चंद्र पुरोहित का देहांत हो गया है.
उत्तराखंड पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक विपिनचंद्र पुरोहित (57 वर्ष) का बृहस्पतिवार को एम्स ऋषिकेश में कोविड उपचार के दौरान निधन हो गया। कोविड पॉजिटिव प्रबन्ध निदेशक विपिनचंद्र पुरोहित को बीते 8 दिसंबर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 7 दिसंबर को अपना कोविड परीक्षण कराया था, जिसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने पर उन्हें 8 दिसंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। साथ ही वे हाइपरटेंशन के साथ साथ टाइप 2 डाइबिटीज से भीग्रसित थे। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान शाम 7.30 के करीब उनका निधन हो गया।
वीसी पुरोहित कुछ महीने पहले ही पेयजल निगम के एमडी बने थे, वीसी पुरोहित के कोविड का शिकार होकर जाने से जलनिगम और जल संस्थान में भी शोक है.