Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने लगाया आरोप, “जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर कब्जे के लिए बीजेपी कर रही सदस्यों की खरीद-फरोख्त की तैयारी”

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनावों के दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही अब मतगणना की प्रतीक्षा होने लगी है। चुनाव संपन्न होते ही कांग्रेस ने बड़ी संख्या में अपनी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य चुने जाने का दावा किया है। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्य सूर्यकांत धस्माना ने इस बात की भी आशंका जताई कि जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर अपना कब्जा बनाने के लिए भाजपा धन बल सत्ता बल व राज्य निर्वाचन आयोग का भी दुरूपयोग कर सकती है।

दूसरे चरण का मतदान सम्पन्न होने के बाद पार्टी संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दावा किया कि उनके द्वारा राज्य भर में जिला पंचायत के लिए दिए गए दो सौ समर्थित उम्मीदवारों में से बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य जीत कर आएंगे।

उन्होंने कहा कि अगर ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न हुए तो कांग्रेस के कई जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे किंतु भाजपा ने अभी से अधिकांश जनपदों में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे पहले दूसरे व तीसरे नंबर पर रहने की संभावना वाले उम्मीदवारों से बातचीत शुरू कर उनको प्रलोभन देना शुरू कर दिया है और वे साम दाम दंड भेद की नीति अपना कर जीत पक्की करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि यही हाल अधिकांश क्षेत्र पंचायत का है । धस्माना ने कहा कि इस चुनाव में सबसे बड़ी हार राज्य निर्वाचन आयोग की होगी जिसने सारी सीमाएं तोड़ते हुए माननीय उच्च न्यायालय की भी परवाह नहीं की, और न्यायालय के आदेशों के बावजूद दो जगह वोटर लिस्ट में नाम वालों को चुनाव मैदान से हटाने की बजाय उनको सिंबल आवंटित कर चुनाव लड़ने दे कर माननीय न्यायालय की अवमानना की।

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त की बर्खास्तगी की अपनी मांग पर कायम है और अब शीघ्र ही महामहिम राज्यपाल से मुलाकात का समय ले कर उनसे इस संबंध में मांग करेंगे।