Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान अंतिम चरण में, 26 नवंबर को राजभवन कूच

Dehradun


देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री एवं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के खिलाफ प्रदेशभर में चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। प्रदेश के सभी जिला, महानगर, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेट की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दशौनी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जिला, महानगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों सहित मंडल, वार्ड एवं बूथ अध्यक्षों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए हस्ताक्षरयुक्त सभी दस्तावेज अनिवार्य रूप से 23 नवंबर 2026 तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को संगठित रूप से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह हस्ताक्षर अभियान प्रदेश की जनता के आक्रोश और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी एकजुटता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आगामी 26 नवंबर 2026 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा तथा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए राजभवन कूच करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्रियों के खिलाफ चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के दस्तावेज महामहिम राज्यपाल महोदय को सौंपकर प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। गरिमा माहरा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाते हुए 26 नवंबर के राजभवन कूच कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि 26 नवंबर 2026 को पर आता है 10:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित होकर रैली के रूप में कांग्रेस भवन से राज्यपाल निवास तक कूच करते हुए हस्ताक्षर महामहिम राज्यपाल महोदय को सौंपे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *