Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज  के लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव जी की उपस्थिति में अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कै0 सुभाष चन्द्र योगी नें अपनें साथियों कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज अश्विनि बहुगुणा, एचडीआर अमन, सेवानिवृत करण सिंह, शिवचरण सिंह, अशोक उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, मामचंद, मंागेराम ठेकेदार, पद्रीप कुमार, सतीश कुमार नें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में देवेन्द्र यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए कहा कि उनकेे कांग्रेस पार्टी में शािमल होने से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ अवश्य मिलेगा। उन्होने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका विषेशकर ग्रामीण व गरीब आदमी त्रस्त हो चुका है। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है।