Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर लगाए आरोप , स्वास्थ्य विभाग की हालत दिन-प्रतिदिन ख़राब होती जा रही है – प्रदेश अध्यक्ष

Uttarakhand


देहरादून Report By -: Faizan khan

करन माहरा ने कहा कि मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का गलत तरीके से कर रही इस्तेमाल देश में सत्ता पक्ष के लोग लोकतंत्र को खत्म करने का कर रहे है काम।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने प्रेसवार्ता के दौरान सरकार पर निशाना साधा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जो भी विपक्ष आवाज उठाता है पार्टी उस पर संवैधानिक संस्थाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हुए उसका उत्पीड़न करती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज प्रदेश 98 स्थान पर है कावड़ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर के माध्यम से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई, अगर उन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल मरीजों के स्वास्थ्य के लिए किया जाता तो भगवान शिव ज्यादा खुश होते हैं।
60% महिला रोग विशेषज्ञ की कमी है।

आर एस एस के कार्यक्रम में जब प्रणब मुखर्जी गए तो, राष्ट्रीय ध्वज और भाजपा पार्टी के ध्वज से नीचे था।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, प्रवक्ता गरिमा दसौनी आदि पदाधिकारी रहे मौजूद।