Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस का कुनबा बिखरने से बचाने की कवायद, केंद्रीय पर्यवेक्षक और प्रदेश प्रभारी पहुंचे देहरादून, एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने किया अभिनन्दन

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून (Big News Today) कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और केंद्रीय पर्यवेक्षक पूर्व सांसद पीएल पुनिया का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, हिमांशु गावा, रकित वालिया, विजय सारस्वत, लाल चंद शर्मा , सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी आदि उपस्थित थे।

आपको बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस इन दिनों अंदरूनी खींचतान से गुजर रही है। पिछले दिनों किच्छा सीट से विधायक तिलकराज बेहड़ ने पार्टी संगठन में गढ़वाल मंडल की उपेक्षा होने का आरोप लगाया था, जिसका पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी समर्थन किया था। और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के खिलाफ भी प्रीतम सिंह खुलकर बोल चुके हैं। पार्टी में चल रहे ऐसे हालात के मद्देनजर चर्चा है कि प्रीतम सिंह और तिलकराज बेहड़ बीजेपी के सम्पर्क में हैं, इन चर्चाओं को कॉंग्रेस भी गंभीरता से ले रही है, इसलिए केंद्रीय पर्यवेक्षक को देहरादून भेजकर हालात को ठीक करने की कोशिश की गई है।