Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कौशल का कांग्रेस में हुआ प्रमोशन

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : (देहरादून)। कांग्रेस के श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का अब पूर्ण रूप से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रमोशन हो गया है। काफी समय से वे कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश कौशल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

कौशल युवा कांग्रेस देहरादून के अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं व प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में लंबे समय से पार्टी का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को दिनेश कौशल को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने दिनेश कौशल को प्रदेश अध्यक्ष की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपा व उनको पुष्प गुच्छ देकर व मिठाई खिला कर बधाई दी।

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश में लाखों श्रमिक हैं जिनकी समस्याएं सुनने व उठाने के लिए कोई संगठन नहीं है ऐसे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को संगठित कर कांग्रेस का श्रम प्रकोष्ठ उनकी आवाज बनेगा ऐसी पार्टी को दिनेश कौशल और उनकी श्रम प्रकोष्ठ की टीम से है। दिनेश कौशल ने कहा कि जिस विश्वास और अपेक्षा के साथ उनको प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा जी ने नई जिम्मेदारी दी है वे उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, किशोर उनियाल, पूनम कंडारी, कांति बल्लभ भट्ट,मनीष गर्ग,शैलेन्द्र नौटियाल , अर्जुन शर्मा ,धर्मपाल घाघट, मदन मोहन कोहली आदि ने दिनेश कौशल को उनके मनोनयन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।