Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दुख:द, सरदार चरण सिंह नायक का हुआ निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं

Uttarakhand


Photo: सरदार चरण सिंह नायक के परिजनों से मिलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून By: Big News Today

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिख संगत से जुड़े सरदार चरण सिंह नायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सरदार चरण सिंह नायक के पटेल नगर संजय कालोनी स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।