Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

धामी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही कुंभ टेस्टिंग घोटाले में किए गए यह 2 अधिकारी निलंबित किसी भी स्तर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीएम धामी

Uttarakhand


Big News Today Report

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर कुंभ घोटाले की जांच में फंसे अधिकारी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान कोरोना जांच में हुए फर्जीवाड़े के मामले में दो अधिकारी निलंबित। शासन ने कुम्भ मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अर्जुन सेंगर और नोडल अधिकारी एन के त्यागी को किया निलंबित। दोनों को कोरोना जांच में सही तरीके से निगरानी न करने और बिना जांच के 30 लाख के बिल जारी करने के आरोप में निलंबित किया गया है।

मंत्री धन सिंह रावत से जब आज पत्रकारों ने इसपर पूछा तो उन्होंने कल इसपर विस्तार से बताने की बात कही माना जा रहा है कि रिपोर्ट में कुम्भ में कार्य कर रहे कई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता की पुष्टि हुई है बड़ी बात है कि कुछ समय पहले ही हरिद्वार के जिलाधिकारी ने सीडीओ के द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट स्वास्थ सचिव अमित नेगी को सौंपी थी जिसके बाद अब मंत्री धन सिंह रावत तक यह रिपोर्ट पहुंच गई अधिकारियों पर आरोप इतने गंभीर हैं जिसके बाद इन अधिकारियों का निलंबन कर दिया गया है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में दो अधिकारियों को निलम्बित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार व लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों पर कङी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की प्राप्त आख्या दिनांक 16.08.2021 के क्रम में सम्बन्धित फर्मों के साथ गठजोड़ व राज्य को वित्तीय हानि पहुंचाने तथा अनुशासनहीनता व बरती गयी लापरवाही के सम्बन्ध में अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। डा० अर्जुन सिंह सेंगर, तत्कालीन मेला अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), कुम्भ मेला, हरिद्वार व डा० एन०के० त्यागी, तत्कालीन प्रभारी अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), कुम्भ मेला, हरिद्वार को निलंबित किया गया है।

साथ ही हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में सम्बन्धित फर्मों के विरुद्ध यथाप्रक्रिया विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत गठित एस०आई०टी० के माध्यम से कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद- हरिद्वार को निर्देश निर्गत कर दिये गये हैं