Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फ़ॉरेंसिक मूवी टीम के सदस्यों ने की भेंट देखिए कौन कौन है मूवी में स्टार कास्ट

Uttarakhand


Big News Today

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में फारेंसिक मूवी टीम के सदस्यों ने भेंट की। फिल्म के प्रोड्यूसर  कृष्णा मुकुट ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि फारेन्सिक मूवी की शूटिंग मसूरी-देहरादून में की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्मकारों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। राज्य के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य के प्रति अधिक से अधिक फिल्मकार आकर्षित हों इसके लिये प्रयास किये जा रहे हैं।
   फिल्म के प्रोड्यूसर कृष्णा मुकुट ने कहा कि उत्तराखण्ड का सौंदर्य फिल्मांकन के अनुकूल है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा फिल्मांकन में दिये जा रहे सहयोग के लिये मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंन मुख्यमंत्री से 02 सितम्बर को मसूरी में मूवी की शूटिंग पर भी आमंत्रित किया।
इस अवसर पर फिल्म अभिनेता विक्रांत मेसी, विन्दुदारा सिंह, अभिनेत्री राधिका आप्टे, प्राची देसाई, रोहित राय, शैलेन्द्र मन्दोवारा, वरूण वागला, विशाल फुरिया, समित अदलखा आदि उपस्थित थे।