Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी गंगा दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं

Uttarakhand


मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की बधाई
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनदार्यनी गंगा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बिना गंगा व अन्य पावन नदियों के लोक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। यह हमारे अस्तित्व से जुड़ा विषय भी हैं।
उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि इस पावन अवसर पर हमें गंगा एवं अन्य नदियों के साथ ही सभी जल स्रोतों को पवित्र रखने में अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नमामि गंगे और स्वच्छ भारत का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को पूरा करने में भी हमें सहयोगी बनना होगा।