Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राजधानी दून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मेगा रोड शो

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: सशक्त नारी समृद्ध नारी कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में मेगा रोड शो किया। बन्नू स्कूल में नारी शक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम के स्वागत के लिए रेसकोर्स क्षेत्र में दोनों ओर भारी संख्या में महिला शक्ति खड़ी रही।

इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं, क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता के स्वागत से मुख्यमंत्री अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह,विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुंडीर, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

deh