Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

देहरादून अग्निकांड में 15 परिवार हुए बेघर, सीएम ने लिया मामले का संज्ञान

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: राजधानी देहरादून में सोमवार 29 अप्रैल को हुए भीषण अग्निकांड के बाद 15 परिवार बेघर हो गए. इस घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जिलाधिकारी सोनिका को निर्देश दिए हैं कि वो प्रभावित परिवारों को यथासंभव मदद उपलब्ध कराएं. जिलाधिकारी की तरफ से प्रभावित परिवारों के लिए 40 पैकेट राशन मौके पर भेजा है.

बता दें कि देहरादून के गोविंदगढ़ इलाके में सोमवार को अचानक एक झोपड़ी में आग लगी थी, जो कुछ ही देर में अन्य झोपड़ियों तक भी पहुंच गई थी. आग ने करीब 15 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया था. इस दौरान झोपड़ियों में रखे 8 गैस सिलेंडर भी फट गए थे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. इस अग्निकांड में इन झोपड़ियों में रहने वाले करीब 15 परिवार बेघर हो गए. इन झोपड़ियों में रहने वाले सभी लोग कूड़ा बीनने का काम करते हैं.