Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Dehradun Delhi Uttarakhand


दिल्ली/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए दीर्घायु जीवन की कामना की है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कंडाली से निर्मित शॉल एवं पहाड़ी टोपी भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारे मार्गदर्शक और उत्कृष्ट संगठनकर्ता जय प्रकाश नड्डा के स्वस्थ और दीर्घायु की हम कामना करते हैं. आपके ऊर्जावान नेतृत्व में पार्टी अपने ध्येय पथ पर गतिशील है। बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य व समृद्ध जीवन की कामना करता हूं।