Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राजनीतिक गुरु और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले शिष्य और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी !

Uttarakhand



फ़ोटो: राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी और सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी

नई दिल्ली ( BNT Team )

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने राजनीतिक गुरु भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्री भगत सिंह कोश्यारी वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। शुक्रवार की देर शाम नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी से शिष्टाचार भेंट की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार की देर शाम ही देहरादून से दिल्ली पहुंचे हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी धामी के राजनीतिक गुरु माने जाते हैं। जब भगत सिंह कोश्यारी वर्ष 2000 से 2002 की उत्तराखंड की पहली सरकार में मुख्यमंत्री थे तब पुष्कर सिंह धामी ही कोश्यारी के ओएसडी हुआ करते थे।