Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी से मिले पूर्व सीएम हरीश रावत, पंचायत चुनाव को लेकर हुई चर्चा  

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न सम सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। सीएम पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार पंचायत में निष्पक्षता व पारदर्शिता के आश्वासन पूर्व सीएम हरीश रावत ने 18 अगस्त को प्रस्तावित उपवास कार्यक्रम स्थगित कर दिया। रावत का आरोप है कि आरक्षण और परीसीमन की आड़ में हरिद्वार में पंचायत चुनाव में स्थानीय नेतृत्व को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है।

मंगलवार शाम को रावत ने सीएम से उनके कैंट रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। सीएम से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में रावत ने कहा कि एक पूर्व सीएम का सीएम के आवास के बाहर उपवास करना अच्छा नहीं लगता। लेकिन हालात ही कुछ ऐसे हो गए थे कि निर्णय लेना पड़ा। लेकिन उपवास से पहले मैंने एक बार सीएम से मिलकर बात करना उचित समझा। सीएम से विस्तार से बातचीत हुई है। अब यदि कुछ बदलाव किया जाता है तो चुनाव टल जाएंगे। इसलिए सहमति बनी है कि अब तक जो हुआ तो हुआ। लेकिन अब प्रशासन चुनाव के दौरान निष्पक्ष भूमिका निभाए।