Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री धामी ने पहाड़गंज, दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित रोड शो में किया प्रतिभाग

Dehradun Delhi Uttarakhand


नई दिल्ली/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पहाड़गंज, नई दिल्ली में संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया, इस अवसर पर रोड़ शो में प्रतिभाग कर रहे हजारों की संख्या में आए हुए स्थानीय लोगों से बांसुरी स्वराज को अपना समर्थन देने का आग्रह किया।

इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सभी भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में एकत्र हुए हैं, इतनी गर्मी में भी जनता का उत्साह उमंग देखकर लगता है निश्चित ही आपके आशीर्वाद से सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होने वाले हैं। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा जीतने वाली है। उन्होंने कहा 25 मई के लिए संकल्प लें की हम खुद भी मतदान करें, औरों से भी करवाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में हमने भारत को आगे बढ़ाने, विकसित भारत बनाने, दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बनाने, अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कमल के फूल पर वोट देकर आदरणीय मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज एवं भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।