Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

चुनावी व्यस्तता के बीच सीएम धामी ने आमजन के साथ लिया चाट का आनंद

Dehradun Uttarakhand


खटीमा/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: चुनावी व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम खटीमा बाजार में आमजन के साथ चाट का आनंद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “आगरा चाट भंडार” “बरेली चाट भंडार” पर जाकर गोल गप्पे और टिकिया का स्वाद लिया।


इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी सीएम को देख सीएम से मिलने और सेल्फी लेने पहुंच गए। सीएम धामी सभी से मिले और किसी को भी नाराज नही किया। इस मौके पर सीएम धामी ने सभी लोगो से लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान करने की भी अपील की।


वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पूर्व आज दोपहर मेलाघाट पहुंचकर पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता सुदीप जाटव के घर पर भोजन करने के उपरांत ‘वन मोहलिया’ स्थित बनखंडी मंदिर में मनोज शाही के वैवाहिक कार्यक्रम में अचानक सम्मिलित होकर वर वधु को आशीर्वाद दिया।