Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंदगी देखकर लाल-पीले हुए सीएम पुष्कर धामी, निरीक्षण के दौरान सख्त लहजे में स्वच्छता के दिए निर्देश

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। (Big News Today) दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सालय #doonmedicalcollege परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी cm pushkar singh dhami ने अधिकारियों को अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

@pushkarsinghdhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में आए मरीजों का हालचाल जान, व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता, एवं खाने-पीने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

फोटो1: दून अस्पताल में मरीज़ों से मिलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री @cmpushkar पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में मौजूद मरीजों के लिए बन रहे खाने को स्वयं जाकर देखा। उन्होंने कहा मरीजों को मिलने वाले भोजन में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी तरह के पोषक तत्व भोजन में पाए जाए, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने रजिस्ट्रेशन डेस्क में जाकर प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संबंधित जांच के लिए अस्पताल आए मरीजों को लंबी लाइन में ना लगाना पड़े इसके लिए रजिस्ट्रेशन डेस्क की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाए।

फोटो2: दून अस्पताल में मरीज़ों से मिलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर वहां मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, से भी वार्ता की। उन्होंने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो रही विभिन्न आधुनिक मशीनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा अस्पताल में यह व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को बेवजह घूमना ना पड़े। एक ही स्थान पर मरीज अधिक से अधिक लाभ लें।