Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से सीएम धामी ने की शिष्टाचार मुलाकात

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : (नई दिल्ली / देहरादून)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। और आज उन्होने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की है। साथ ही केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से भी मुलाकात की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिड़ला को उत्तराखंड के चारधाम का प्रसाद भेंट किया और देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए राज्य के विभिन्न स्थानीय उत्पाद भी उन्हें भेंट किए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य चारधाम, प्राकृतिक सुंदरता एवं आध्यात्मिकता का प्रतीक है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को राज्य में चल रहे विकास कार्यों, विशेष रूप से धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य, और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।