Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री ने किया कन्या पूजन

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी और बच्चे भी उपस्थित रहें I

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन और गौ पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।