Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी ने किया आज नामांकन कही ये बात पढ़िए

Uttarakhand


फ़ोटो: नामांकन करते सीएम धामी

खटीमा बिग न्यूज़ टुडे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 27 जनवरी को खटीमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बार भी खटीमा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव मुझे खटीमा की जनता लड़ाएगी और जिताएगी भी।सीएम धामी ने कहा कि विकास कार्यों के दम पर ही बीजेपी उत्तराखंड में एक बार फिर सरकार बनाएगी

सीएम धामी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत होगी। वजह भी साफ है कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं।