Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

Dehradun Haridwar Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जनहित के कार्यों की समीक्षा करने में बीता रहे है। खटीमा से देहरादून लौटने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक ले रहे है। वहीं हरिद्वार में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को तेज़ी से काम पूरा करने के भी निर्देश दिए है।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का जायजा लिया। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अगस्त  2023 तक मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है।