Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल शहर को बताया उत्तराखंड का मॉडल शहर

Dehradun Uttarakhand


नैनीताल/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल में हैं. इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के बाजार का निरीक्षण किया और उत्तराखंडी शैली में बनाए गए बाजार का लोकार्पण किया. सीएम धामी ने डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और नैनीताल शहर को उत्तराखंड का मॉडल शहर बताया.

सीएम धामी ने कई कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम धामी ने 18 करोड़ 5 लाख की लागत से बने नैनीताल में पारंपरिक शैली के बाजार, रिक्शा स्टैंड, सेल्फी प्वॉइंट समेत 10 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि विगत वर्ष 2021 के सितंबर माह में मेरे द्वारा 4 योजनाओं का शिलान्यास किया गया था. आज एक वर्ष बाद उन्हीं 4 योजनाओं का लोकार्पण करके गौरवान्वित महसूस हो रहा है.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पूरे देश में पहला राज्य है जो अपनी संस्कृति को बचाते हुए संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचा रहा है. इससे यहां आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड की शैली, संस्कृति व सभ्यता जानने का मौका मिल रहा है. शहर में बनाए गए सेल्फी प्वॉइंट व पर्यटन स्थल बेहद सुंदर है. इनका पर्यटक जमकर लुफ्त उठा रहे हैं.