Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी राज्य में में निवेश करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए करेंगे सम्मानित

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार): राज्य में नए उद्योगों में निवेश करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए निवेशक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। निवेशकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छह सितंबर को प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में होने वाले समारोह में प्रदेश के लगभग 60 निवेशकों को सम्मानित किए जाएंगे। इसमें 42 बड़े निवेशक और विभिन्न जिलों से एमएसएमई उद्यमी शामिल होंगे।

सरकार ने 2019 में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टर्स समिट(निवेशक सम्मेलन) आयोजित किया था। इसमें देश दुनिया से आए निवेशकों ने राज्य में निवेश की इच्छा जाहिर करते हुए सरकार से एमओयू किया था। इस सम्मेलन में 1.24 लाख करोड़ के निवेश एमओयू किए गए थे। धामी सरकार ने निवेशकों की समस्याओं का समाधान और नए उद्योग स्थापित करने के लिए औद्योगिक नीतियों और सिंगल विंडो सिस्टम में कई सुधार किए ।