Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा, नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम धामी रविवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में नई शिक्षा नीति, कृषि एवं शहरी निकायों में किए गए सुधारों व भावी कदमों की जानकारी रखेंगे। इस दौरान वह राज्य के भावी विकास से जुड़ी योजनाओं का भी जिक्र करेंगे और हिमालयी राज्यों के परिप्रेक्ष्य में विकास के अलग मॉडल की वकालत भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु, प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम व अन्य अधिकारियों की टीम भी दिल्ली गई है। सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री उत्तराखंड राज्य की सड़क अवस्थापना, टनल एवं रोपवे परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को लेकर केंद्रीय मंत्री चर्चा करेंगे।