Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश

Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना।

दून मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
 दून मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की सलाह के बाद मुख्यमंत्री के हाथ का एक्सरे कराने के बाद उनके हाथ पर प्लास्टर बांधा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ पर मंगलवार को मैत्री  क्रिकेट मैच के दौरान चोट लग गई थी।