Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
उत्तरकाशी(Big news today)। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने उत्तरकाशी दौरे के दौरान चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का निरीक्षण कर रनवे, एप्रन व टर्मिनल सहित बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। ग्राम मल्ली में सर्वशक्ति सीएलएफ तुल्याड़ा के कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन कर स्वयं सहायता समूहों व लखपति दीदियों से संवाद किया तथा उनके स्वरोजगार प्रयासों की सराहना की।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली में शिक्षा व्यवस्थाओं, प्रयोगशालाओं व कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए दूरस्थ विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व आधुनिक तकनीकी संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



