Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

माॅनसून ने रोकी चारधाम यात्रा की रफ्तार

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार)। मानसून आने के बाद उत्तराखण्ड में जनजीवन अस्त व्यस्त होना शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह बदरीनाथ और गौरीकुंड हाईवे भी बंद हो गए। मॉनसून सीज़न के आते ही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या तेज़ी से कम होती दिख रही है। जिससे यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। केदारनाथ यात्रा पर भी हाल-फिल्हाल रोक लगा दी गयी है।
ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग सिरोहबगड में भूस्खलन से बंद हो गया है। जिसके चलते देजिमांडा छातिखाल मार्ग से वाहनों का संचालन हो रहा है। खराब मौसम को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया गया। सुबह 8 बजे तक 990 यात्री ही केदारनाथ धाम को रवाना हुए। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश से बदरीनाथ राजमार्ग सिरोहबगड़ और गौरीकुंड हाइवे नौला पानी में बंद हो गए। चमोली जनपद में भी देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जिले में 12 ग्रामीण संपर्क मार्ग जगह-जगह मलबा आने से बंद है। नंदानगर, पोखरी, देवाल, थराली विकासखंडों में कई सड़कें मलबा आने से बंद पड़ी है।